Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeइस फोटो को पोस्ट किया तो यूजर को 30 दिनों के लिए...

इस फोटो को पोस्ट किया तो यूजर को 30 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया

join us-9918956492———-
मोदी सरकार ने जुलाई में देशभर में जीएसटी ट्रैक्स लागू कर दिया। जीएसटी लागू करने के बाद भाजपा ने इसकी खूब तारीफ की, लेकिन इससे कई लोग खुश नहीं हैं। हाल ही में इससे जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को गुजरात व्यापारियों की रसीद बताया जा रहा है, इस फोटो के नीचे लिखा है- कमल का फूल, हमारी भूल। जब इस फोटो को पोस्ट किया तो यूजर को 30 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया गया।


ब्लॉक 30 दिनों तक चलेगा ब्लॉक करने के बाद फेसबुक ने नोटिफिकेशन भेजा, जिसमें लिखा था, ‘आपको अस्थाई तौर पर पोस्ट करने से ब्लॉक किया जाता है। , यह अस्थाई ब्लॉक 30 दिनों तक चलेगा और जब तक यह खत्म नहीं हो जाता आप फेसबुक पर कोई भी पोस्ट नहीं कर पाएंगे। फेसबुक ऐसे पोस्ट की इजाजत नहीं देता है।’
‘कमल का फूल, हमारी भूल’ इस फोटो में एक रसीद दिख रही है, जिसमें ऊपर बैंक का ब्यौरा दिया गया है तो वहीं नीचे कमल का फूल, हमारी भूल लिखा गया है। फोटो आधिकारिक की कंपनी या दुकान है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। इस फोटो पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जीएसटी को लेकर यशवंत सिन्हा ने भी साधा था निशाना बता दें, जीएसटी को लेकर सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। इतना ही नहीं हाल ही मैं भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने भी मोदी सरकार पर जीएसटी को लेकर हमला बोला था। भाजपा के लिए उनके बयान का बचाव करना मुश्किल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular