Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeइलाहाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी के आगमन...

इलाहाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी के आगमन के दौरान वकील की हत्या

इलाहाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी के आगमन के दौरान वकील की हत्या

अधिवक्ता जमाल अकबर रिज़वी एडवोकेट का बयान
आज जिस तरह दिन दहाड़े इलाहबाद में हम सबके साथी अधिवक्ता की निर्मम हत्या हुई उसने हम सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है की हमारा अधिवक्ता समाज जो जान का जोखिम उठाकर न्याय दिलाने को अपना धर्म समझकर उसका पालन कर रहा है वो कितना सुरक्षित है ?? यह हमला न्याय पर हुआ है इस देश के क़ानून पर हुआ है की जहाँ सरकार का इक़बाल ख़त्म हो चुका है और ऐसी बड़ी घटना सर ए आम घटित हुई ….हमारी शोक सामवेदनाएँ मृतक साथी अधिवक्ता के परिवार के प्रति और एक वादा की जब तक मुजरिम पकड़े नहीं जाएँगे हमारा संघर्ष जारी रहेगा ..
तमाम अधिवक्ता साथियों के साथ आज मैंने बैठक की जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रज़ी अहमद , शशि त्रिवेदी , सतेन्द्र श्रीवास्तव , अकरम सिद्दीक़ी आदि मौजूद थे और आंदोलन की रूप रेखा तय्यार की ..सरकार से हमारी माँग तत्काल ज़िला प्रशासन निलम्बित हो और मृतक के  परिवार को सुरक्षा के साथ ५० लाख मुआवज़ा और २४ घंटे में इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ़्तारी हो और यदि ऐसा ना हुआ तो अधिवक्ता समाज को एक जुट होकर सड़कों पर उतरने के लिए तय्यार रहना होगा ..
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular