Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeइलाज के लिए आये बुजुर्ग को, तैनात गार्ड ने लाठी से मारा

इलाज के लिए आये बुजुर्ग को, तैनात गार्ड ने लाठी से मारा

इलाज के लिए आये बुजुर्ग को, तैनात गार्ड ने लाठी से मारा
पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में दी तहरीर।
लखनऊ।संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आये बुजुर्ग को वहाँ मौजूद गार्ड ने लाठी से मारा,जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है,मदद के लिए साथ आई बेटी ने जब विरोध जताया तो गार्ड ने उससे भी अभद्रता की, पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
अनिल कुमार गुप्ता 60वर्ष,निवासी जानकी पुरम विस्तार, किसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बुधवार सुबह अपनी बेटी के साथ ऑटो रिक्शा से  पीजीआई अस्पताल पहुंचे थे,उन्हें अपने बड़े ऑपरेशन के लिए डॉक्टर से समय लेना था,अभी वह मुख्य गेट पर पहुंचे थे कि, वहाँ खड़े गार्ड ने ऑटो रिक्शा को रोका, चालक ने ऑटो रोक दिया, उसके बावजूद गार्ड ने हाथ में पकड़ी लाठी से खींच कर मारा जो कि अनिलकुमार को लगी, बुजुर्ग व बीमार अनिलकुमार वहीं गिर पड़े ,उनके पैर में सूजन आ गई,जब कि गार्ड राम जी यादव ने ऑटो चालक को भी मारा,जब बिरोध किया तो अभद्रता पर उतर आया।पीड़ित बुजुर्ग अपनी बेटी के साथ पीजीआई कोतवाली  पहुंच गार्ड के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थाने में तहरीर देता पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता ।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular