Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeइन्वेसटर्स समिट में आ रहे भाजपा विधायक की सड़क हादसे में मौत,...

इन्वेसटर्स समिट में आ रहे भाजपा विधायक की सड़क हादसे में मौत, दो गनर और ड्राइवर की भी गई जान

इन्वेसटर्स समिट में आ रहे भाजपा विधायक की सड़क हादसे में मौत, दो गनर और ड्राइवर की भी गई जान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में उनके साथ मौजूद दो अंगरक्षकों व वाहन चालक की भी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। सुबह करीब 4 बजे जब विधायक की गाड़ी नेशनल हाईवे पर सीतापुर के कमालपुर थाना इलाके में पहुंची तो बेकाबू हो गई। बेकाबू कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा में आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि विधायक लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सुरक्षाकर्मी व ड्राईवर की इलाज के दौरान मौत
विधायक लोकेंद्र सिंह के अलावा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक लोकेंद्र सिंह लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए नूरपुर से आ रहे थे।
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular