आर्मी में तैनात मेजर बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया यौन शोषण
मोहनलालगंज। पीजीआई थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर प्रशासनिक सेवा की नौकरी के लिए पढ़ाई कर रही थी वहीं रहते रहते शोशल मीडिया के माध्यम से अपने को आर्मी का मेजर बताने वाले युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण करता रहा जब युवती को उसके फर्जी मेजर होने की बात पता चली तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई मां ने अपनी बेटी को पैतृक निवास पर युवक सहित बुला लिया फिर फिर पीड़ित युवती ने अपने साथ हुये धोखे की जानकारी दी।फिर पीजीआई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर ,मामले की जांच कर रही है।मड़ियांव गांव,सीता विहार कालोनी,जानकीपुरम निवासी राजकुमार सिंह के बेटे हिमांशु सिंह 25 वर्ष ने ,पीजीआई इलाके के हैवत मऊ मवैया की रहने वाली युवती से बताया कि वह सेना की पैरा रेजीमेंट में अधिकारी है,और मेजर के पद पर है,युवती के मुताविक वह स्वयं प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है, लेकिन हिमांशु की बातों में आकर दोस्ती कर ली,इस दौरान उसका दिखावा एक सैन्य अधिकारियों जैसा ही लगता था, उसने बातों में फंसा कर कई बार बाहर लेकर गया,और सम्बन्ध बनाये,दिल्ली में यूपीएससी का एग्जाम देने गयी युवती के साथ हिमांशु भी गया था, दोनों साथ साथ थे,

लेकिन कुछ दिन साथ रहने के बाद इसकी असलियत युवती को पता चल गई,जब उसने इसके झूठ का विरोध किया तो हिमांशु ने बदनाम करने की धमकी दी, पीड़ित युवती उसे विश्वास में लेकर दिल्ली से पीजीआई स्थित अपने घर ले आई,जहाँ से पीड़िता की माँ ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, फर्जी मेजर को गिरफ्तार कर लिया है।इंस्पेक्टर पीजीआई अरुण कुमार राय ने बताया कि फर्जी तौर पर सेना के अधिकारी की वर्दी धारण करना ही संगीन अपराध है, उस पर उसकी आड़ में युवती का शोषण इस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





