Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeआपसी एकता भाईचारे व सौहार्द की डोर को मजबूत करने में लगे...

आपसी एकता भाईचारे व सौहार्द की डोर को मजबूत करने में लगे रहे युवा बसपा नेता शोएब अंसारी

JOIN US-9918956492————

आपसी एकता भाईचारे व सौहार्द की डोर को मजबूत करने में लगे रहे युवा बसपा नेता शोएब अंसारी

मोहम्मदाबाद।नफरत की दीवार गिराकर छोड़ेंगे,अम्न वफ़ा के दीप जलाकर छोड़ेंगे 
मंदिर से हो प्यार हो मस्जिद का सम्मान हम ऐसा हिन्दुस्तान बनाकर छोड़ेंगे।


किसी मशहूर शायर द्वारा कहाँ गया यह शेर मौजूदा समय में युवा बसपा नेता क्षेत्र के युवाओं के प्रेणनास्रोत्र शोएब अंसारी उर्फ़ मन्नू अंसारी पर बिलकुल सटीक बैठता है जो इस समय दुर्गा पूजा और मोहर्रम के त्यौहार के एक साथ पड़ने के बाद आपसी एकता भाईचारे और सौहार्द  के साथ ही क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब की डोर को मजबूत करने के लिए दिन रात लगे हुए है यह बसपा नेता जहाँ विभिन्न स्थानों पर विराजमान माँ दुर्गा के पण्डालों में जाकर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई कर रहे है तो वही अकीदत के त्यौहार मोहर्रम के मौके पर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद ताजिया चौक पर पहुँचकर कर्बला के शहीदों को पुरसा दे रहे है।युवा बसपा नेता शोएब अंसारी उर्फ़ मन्नू के इस हौसले को देखकर क्षेत्र वासी भी काफी गदगद दिखाई पड़ रहे है।
मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी के बड़े बेटे युवाओ के प्रेणनास्त्रोत समाजसेवी युवा बसपा नेता शोएब उर्फ़ मन्नू अंसारी अपने पिता के नक़्शे कदम पर चलते हुए क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब आपसी भाई चारा एकता और सौहार्द की डोर को मजबूत करने के लिए दिन रात एक किये हुए है वह जहाँ सुबह से लेकर शाम तक केवल क्षेत्र वासियो की भलाई के लगे रहते है वही शाम ढलते के बाद भी समाजसेवा के लिए उनका हौसला कम होने का नाम नहीं ले रहा है ।दुर्गा पूजा और मोहर्रम के त्यौहार के एक साथ पड़ने से जहाँ प्रशासन के हाथ पांव फुले हुए थे वही इस युवा बसपा नेता ने क्षेत्र के भाईचारे को न टूटे देने की कसम सी खा रखी थी और यही वजह है कि दुर्गा पूजा और मुहर्रम के पर्व के पूरे दस दिनों तक यह युवा नेता क्षेत्र के जगह जगह विराजमान माँ दुर्गा के पण्डालों में पहुँचकर आपसी एकता की डोर को मजबूत करने के साथ ही मोहर्रम के पर्व पर ताजिये के चौक पर भी पहुच कर कर्बला के शहीदों को याद किया ।इस मौके पर युवा बसपा नेता समाजसेवी शोएब अंसारी उर्फ़ मन्नू अंसारी ने कहा कि इस बार भी दुर्गा पूजा और मुहर्रम का पर्व एक साथ पड़ा है और दोनों पर्व से हमें आपसी एकता भाईचारे को बनाये रखने के साथ ही अन्याय से लड़ने  अधर्म के खिलाफ खड़े होने और सच्चाई पर अडिग रहने का सन्देश देते है ।शोएब अंसारी ने कहा की नवरात्र के पावन पर्व पर जहाँ पूरे नव दिन माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपो की पूजा की जाती है वही यह त्यौहार अधर्म पर धर्म की जीत ,असत्य पर सत्य की जीत और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है वही दस दिनों तक मनाये जाने वाला मोहर्रम का पर्व भी हमें जुल्म के खिलाफ खड़े होने , सत्य व हक़ के लिए कुर्बान होने और गलत के सामने सर न झुकाने का पैगाम देता है ।ऐसे में हमारा धर्म है कि इन दोनों पवित्र त्योहारों को आपसी एकता भाईचारे और सौहार्द के साथ मानते हुए यह प्रण लेना चाहिए की हम हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े होंगे , अधर्म के खिलाफ खड़े होंगे और जुल्म के सामने सर नहीं झुकायेंगे तभी जाकर हमारे जीवन के इन त्योहारों को मानाने का सही मकसद हासिल होगा इस मौके पर युवा बसपा नेता शोएब अंसारी उर्फ़ मन्नू अंसारी के साथ सलमान अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट——— 

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular