Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshआखिर क्यों उम्र के अंतिम पड़ाव पर करना पड़ रहा हैं...

आखिर क्यों उम्र के अंतिम पड़ाव पर करना पड़ रहा हैं धरना प्रदर्शन

पेंशनरों ने पेंशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
प्रदेश भर से आये पेंशनरों ने शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स असोसिएशन के  बैनरतले अपनी मुख्य मांगों को लेकर शांतिपूर्व धरना प्रदर्शन किये।
 लखनऊ हजरतगंज के जीपीओ गाँधी प्रतिमा  पर असोसिएशन के आवाहन पर  आये पेंशनरों ने अपनी मुख़्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मौजूद असोसिएशन के महामंत्री बाबू लाल वर्मा ने बताया कीं जनवरी 2016 से पूर्व के पेंशनरों के  वेतन निर्धारण ,पेंशन पुनरीक्षण हेतु  पहले से ही शासनदेश एवं जारी रेडीरेकनर तालिका के बावजूद विभागों मे वांछित  कार्रवाई  नहीं हो रही है।  जिससे पेंशनरों को डे लाभ  से वंचित होना पड़ रहा है।  सरकार प्रभावी  कार्रवाई  सुनिश्चित करे अन्यथा यह कार्य कोषागार को सौंप दिया जाय
उन्होंने अपनी मांगो को लेकर बताया कि अधिकतम 10 वर्ष के पश्चात राशीकृत पेंशन भाल कर दिया जाय।  तथा सभी पेंशनरों की बीमारियों के इलाज हेतु कैशलेश इलाज की सुविधा  मुहैया कराये जाए ताकि सेवारत कार्मिको को हो रही हानि से निजात मिल सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular