Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeअव्यवस्था से झल्लाए भाजपा सांसद ने तोड़ा उद्घाटन रिबन

अव्यवस्था से झल्लाए भाजपा सांसद ने तोड़ा उद्घाटन रिबन

अव्यवस्था से झल्लाये भाजपा सांसद ने तोड़ा उद्घाटन रीबन

कानपुर महानगर। कानपुर से भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी उस समय आक्रोशित हो उठे जब वह कलेक्ट्रे कानपुर में सोलर लाइटों का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होने जहां अधिकारियों द्वारा बरती गयी लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की वहीं ठेकेदार को भी डपट दिया और उद्घाटन रीबन तोड़कर बिना उद्घाटन किये वापस आ गये।

कानपुर कलेक्ट्रेट में कल गुरूवार को सोलर लाइट का उद्घाटन करने कानपुर नगर के सांसद डा0 मुरली मनोहर जोशी को 11 बजे पहुंचकर फीता काटकर सोलर लाइट का उद्घाटन करना था। वह कलेक्ट्रेट में 11.20 बजे पहुंचे गये। जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नही था। थोडी देर बाद एडीएम सिटी सतीश पाल वहां पहुंचे, उसके बाद अन्य अधिकारी भी पहुंच गये जिससे सांसद महोदय नाराज हो गये। इसके बाद डा0 जोशी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां भी व्यवस्था पूरी नही थी। कुछ देर प्रतीक्षा करने के बाद वहां लगे रीबन को काटने के लिए कैंची नही मिली, रीबन काटने के लिए कैंची को ढूंडा जाने लगा। इस लापरवाही से डा0 जोशी नाराज हो गये और उन्होने ठेकेदार को फटकार लगायी तथा वहां लगे रीबन को हाँथ से खींच कर फेंक दिया और जाने लगे। यह देखकर अधिकारियों में हडकंप मच गया। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हे मानने की कोशिक की लेकिन वह चले गये। ऐसे में अधिकारियों के चेहरे के रंग उड गये। उन्हे डर है कि मुरली मनोहर जोशी इस बात की शिकायत प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से कर सकते है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular