अमीनाबाद में सुबह टीचर से लूट दोपहर मे टीचर और छात्रो से टप्पेबाज़ी
एएसपी ने कहा दोनो घटनाओ मे मिले अहम सुराग जल्द हो सकता है खुलासा
लखनऊ। लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र मे मंगलवार को 6 घंटे के भीतर लूट और टप्पेबाज़ी की दो घटनाओ ने पुलिस को परेशान कर दिया। अमीनाबाद कोतवाली से महज़ दो सौ मीटर के दयरे में लूट और टप्पेबाज़ी की घटनाए हुई । सुबह लगभग साढ़े सात बजे हिवेट रोड पर प्राईमरी स्कूल की एक टीचर से मोटर साईकिल सवार दो बदमाशो ने उनका पर्स लूट लिया और फरार हो गए तो दोपहर मे प्रतिष्ठित अमीनाबाद इन्टर कालेज मे एक 60 वर्षीय जालसाज ने स्कूल के छात्रो को माडल बनाने के नाम पर सोने की दो चेन और एक टीचर से 4 हज़ार रूपए बहला फुसला कर ले लिए और फ़रार हो गया। अमीनाबाद थाना क्षेत्र मे चन्द घटों के भीतर हुई दो वारदतो के सम्बन्ध मे एएसपी विकास चन्द त्रिपाठी का कहना है कि दोनो घटनाओ मे अहम सुराग लगे है बहोत जल्द दोनो वारदातो का खुलसा हो जाएगा उन्होने कहा कि अमीनाबाद इन्टर कालेज मे लगे सीसीटीवी कैमरो मे जालसाज का चेहरा क़ैद हो गया है।
अमीनाबाद थाना क्षेत्र के हिवेट रोड पर बालकृष्ण कमर लेन पुराना गणेश गंज मे रहने वाली अनुराधा मिश्रा से मोटर साईकिल सवार बदमाशो ने उस समय उनका पर्स लूट लिया जब वो अपने घर से गोसाईगंज के अर्जुनगंज अपने प्राईमरी स्कूल जा रहीं थी । पीड़िता अनुराधा प्राईमरी स्कूल मे टीचर है। अनुराधा के पर्स मे एक मोबाईल फोन पाॅच हज़ार रूपए और कुछ कागज़ात थे। घटना के बाद सूचना पाकर पहुॅची अमीनाबाद पुलिस ने अनुराधा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी है। अमीनाबाद मे ही टप्पेबाज़ी की दूसरी घटना अमीनाबाद कोतवाली से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर बने अमीनाबाद इन्टर कालेज मे हुई यहां तीन दिन पहले जान सन एन्ड जान सन कम्पनी का एजेन्ट बन कर आए एक 60 वर्षीय जालसाज़ ने यहा के छात्रो को माडल बनाने का झांसा दिया और ट्रेनिगं कराने के बहाने दो छात्रो के गले की चैन और एक टीचर के चार हज़ार रूप्ए हड़प लिए और नाश्ता लाने जाने की बात कह कर कालेज से फरार हो गया। कालेज के प्रधानाचार्य लाल साहब मिश्रा ने बताया कि शनिवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति आया उसने अपना नाम वसीम कुरैशी बताया और अपने आपको जान सन एन्ड जान सन कम्पनी का एजेन्ट बताया और कम्पनी से सम्बन्धित कुछ काग़ज़ात भी दिखाए और कहा कि कम्पनी आपके काजेल के कुछ समार्ट छात्रो को माडल बनाना चाहती है। प्राचार्य ने बताया कि उन्हे उसकी बातो से लगा कि वो हमारे कालेज के छात्रो को वास्तव मे माडल बनाएगा कम्पनी का एजेन्ट बन कर आए व्यक्ति ने दो दिनो तक कालेज के अन्दर ही कई छात्रो को माडलिंग की ट्रेनिग भी दी। मंगलवार की दोपहर अंंितम ट्रेनिग की बात कह कर जालसाज़ ने कालेज के 12वीं के छात्र फरमान और रजत अवस्थी से कहा कि आज तुम्हारा फाईनल टेस्ट है इस लिए सोने की ज़ंजीर पहन कर आना माडल बनने की चाहत मे ये दोनो छात्र अपने घर सोने की जं़ज़ीर पहन कर आए तो जालसाज़ ने कहा कि तुम लोगो के गले का फेशियल होगा लाओ जं़ज़ीर उतार कर दो काजेल के छात्रो पर माडल बनने का ऐसा भूत चढ़ा था कि छात्रो ने बिना सोंचे समझे ही कीमती चैने उस जालसाज़ के हवाले कर दी। जालसाज़ की जालसाज़ी यही नही रूकी उसने लैब इन्चार्ज शुजाउल हसन से कहा कि आप भी माडल बन सकते है तो वो भी खुश हो गए जालसाज़ ने टीचर से कहा चार हज़ार रूपए दीजिए बच्चो के लिए नाशता लेकर आता हॅू। माडल बनने की लालसा मे टीचर ने भी बिना सोंचे समझे उसे चार हज़ार रूपए दे दिए । छात्रो की दो चैन और टीचर के चार हज़ार रूपए लेकर जालसाज़ ने जेब मे रखे और मौका पाकर वहंा से रफू चक्कर हो गया। काफी देर तक जब वो वापस नही लौटा तो कालेज प्रबन्धन ने पुलिस को सूचना दी। हालाकि टप्पेबाज़ी की इस घटना के सम्बन्ध मे अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है। एएसपी विकास चन्द त्रिपाठी ने कहा है कि दोनो घटनाओ मे अहम सुराग मिले है बहोत जल्द दोनो घटनाओ का खुलासा होने की सम्भावना है।





