JOIN US – 9918956492—————

लखनऊ के विजय खंण्ड 2 में पति पत्नी किराये का मकान लेकर रहते हैं और घर के बहार ही कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। मंगलवार रात 12 बजे के करीब महिला सोते समय ज़ोर से चीखी और अपने पति को जगाया। जब लाइट जलाकर देखा तो उसके बाल काट चुके थे। इसके तुरंत बाद महिला बेहोश हो गई, पीड़ित महिला का कहना है कि उसे सोते समय एक छोटी बिल्ली दिखाई दी जिसके बाद उसके बाल कट गए।
वहीं, महिला ने पुलिस पर ये आरोप लगाया है कि पुलिस ज़बरदस्ती उसके पति से कहलवा रही है कि उसी ने अपनी पत्नी के बाल काटे हैं। इस घटना के बाद महिला के पति ने ही पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी थी। जिसके बाद गोमतीनगर पुलिस के साथ साथ एसपी उत्तरी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंचे।
महिला के बेहोश हो जाने के बाद पुलिस ने उसे गोमती नगर के लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां मौजूद ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल अफसर) का कहना है कि उसको प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। साथ ही महिला को भर्ती भी कर लिया गया है, हालात स्थिर होने पर उसे डिस्चार्ज करके घर भेज दिया जायेगा।
——————————————————————————————————–
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





