बाराबंकी में इंसानियत की सभी हदे पार अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने चार साल की दिव्यांग मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। बीती रात देवा थाना क्षेत्र गोरिया गांव का मामला है हुई इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। दरअसल घर मे अकेली बच्ची को पड़ोसी गांव के ही गणेश नाम के एक शख्स ने बच्ची को घर मे अकेली पा कर उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस समय आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहा था, पीड़ित लड़की दर्द से चिल्ला रही थी। लड़की की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण खेत की तरफ जब दौड़े तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की खून से लथपथ पड़ी थी। गांव वालों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे के कारण पकड़ में नहीं आया।

ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोस के गांव के दरिंदे ने मासूम लड़की का ये हाल किया है। जब उन लोगों ने लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे लोग खेत की तरफ भागे। पहले तो अंधेरा होने की वजह से कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन जब खून से लथपथ लड़की को दर्द से कराहते हुए देखा तो हम लोगों के पसीने छूट गए। इस वारदात के बाद से गांव वालों में बहुत गुस्सा है और वह आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला आरोपी खुद भी चार बच्चों का पिता है। जब उससे इस वारदात के बारे में पूछा गया तो बताया कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। अब उसे अपने किये पर बहुत अफसोस है।
वहीं मौके पर पहुंचे बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वी.पी. श्रीवास्तव भी इस वारदात से सन्न थे। उन्होंने इसे निहायती वीभत्स और दरिंदगीपूर्ण बताया। लड़की के साथ पड़ोसी गांव के एक आरोपी गणेश ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही तत्काल मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। गांव वालों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था हालत गंभीर होने की वजह से लखनऊ के क्वीन मैरी रेफर कर दिया गया है। फिलहाल लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि लड़की दखने बोलने के साथ चल भी नहीं सकती। आरोपी ने उसके साथ बेहद बर्बरता पूर्वक इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ एन.एस.ए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





