Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeअधूरे पुल निर्माण का मुद्दा उठा, विधायक ने सीएम से की शीघ्र...

अधूरे पुल निर्माण का मुद्दा उठा, विधायक ने सीएम से की शीघ्र पूरा कराने की मांग

महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर जनपद के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा।

विधायक ने सुभाष नगर और पड़री के बीच बलिया नाले पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल के निर्माण को प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पुल के केवल पिलर बने हैं, जबकि स्लैब और अप्रोच मार्ग का कार्य अब तक अधूरा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पुल बनने से शहर को वैकल्पिक बाईपास मार्ग मिलेगा और मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा और आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग सुगम होगा।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular