Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मारी, हुआ फरार

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मारी, हुआ फरार

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मारी, हुआ फरार
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेन्स,
बोलेरो सवार पीआरबी के जवानो ने दिखाई सतर्कता दम्पति को पहुंचाया अस्पताल,
लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के साऊथ सिटी बी-13 में रहने वाले बैंक से सेवानिवृत्त महावीर सिंह अपनी पत्नि पुष्पा सिंह के साथ रहते है। मंगलवार सुबह अपनी पत्नी को पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिये जा रहे थे, अभी वह अपनी स्कूटी से रायबरेली रोड पर पहुंचे  ही थे कि,तेजी से चली आ रही अज्ञात कार टक्कर मार कर फरार हो गयी,जिससे बुजुर्ग दम्पति गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
राहगीरों ने सौ नम्बर पर  पुलिस को सूचना दी,और 108 एम्बुलेन्स को भी दुर्घटना की सूचना दी, थोड़ी ही देर में पीआरबी की 2771 बोलेरो मौके पर पहुंच गयी, लेकिन एम्बुलेन्स सेवा नहीं पहुंची ।इस पर पीआरबी पर तैनात पुलिसकर्मीयों ने बुजुर्ग दम्पति की गम्भीर हालत को देखते हुए,अपनी गाड़ी पर लाद नजदीकी लोकबन्धु अस्पताल पहुंचाया । लोकबन्धु के
डाक्टरों ने महिला का बायां हाथ फैक्चर देख प्लास्टर किया और बुजुर्ग के सर पर गम्भीर चोट देख प्राथमिक उपचार कर ट्रामा रेफर कर दिया है।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular