अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लायी जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनो के आने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पीजीआई थाना क्षेत्र के एकतानगर निवासी दुर्गा प्रसाद अग्रहरी(45वर्ष)शनिवार की देर रात हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकार बुरी तरह घायल हो गये थे।राहगीरो की सुचना के बाद मौके पर पहुँची सौ नम्बर पुलिस ने दुर्गा प्रसाद को सीएचसी पहुँचाया।जहाँ चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।डाक्टर की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के परिजनो को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुँचे बेटे शुभम् ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।वही इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया दुर्घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में कहा हुयी ये पता नही चल पा रहा है सीएचसी से मौत की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा दिया गया।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





