Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyअगर आप भी करते है मोबाइल वॉलेट का प्रयोग तो जरूर देखे...

अगर आप भी करते है मोबाइल वॉलेट का प्रयोग तो जरूर देखे यह खबर

join us-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————— 
भारत को डिजिटल बनाने की मोदी सरकार की योजना और नोटबंदी के बाद अब लोग पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने लगे हैं। यूं तो डिजिटल ट्रांजेक्शन के बहुत से मोड है, जैसे नेट बैंकिंग, चेक, ड्राफ्ट, क्रेडिट, डेबिट कार्ड से पेमेंट आदि।

मगर, लोगों को आजकल सबसे आसान तरीका मोबाइल वॉलेट का लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल नवंबर के बाद से मोबाइल वॉलेट के जरिए ट्रांजेक्शन में कई गुना तेजी आ गई है। इसका एक कारण यह भी है कि आजकल सस्ते और बजट स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जिसके चलते अधिकतर लोगों के पास मोबाइल होता है।

मोबाइल वॉलेट से जहां पेमेंट करना आसान है। वहीं, इसका इस्तेमाल करते हुए कुछ सावधानी बरतना जरुरी है। आपको बताते हैं मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…

ओटीपी शेयर न करें

सबसे जरुरी बात तो यही है कि ट्रांजैक्शन के लिए आने वाला ओटीपी किसी से भी शेयर न करें। मोबाइल वॉलेट कंपनियां भी अपने यूजर्स को इस बारे में सूचित करती रहती हैं। इसी के साथ यह भी बताया जाता है कि किसी का फोन आने पर भले ही वो कंपनी से आए, उससे ओटीपी या वॉलेट सम्बंधित जानकारी शेयर न करें।

लॉगआउट रखें अकाउंट

अधिकतर लॉग अपने फोन मोबाइल वॉलेट ऐप में लॉगिन कर के रखते हैं। ऐसे में अगर आपके फोन का पासवर्ड न हो, तो कोई इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। इसी के साथ फोन खो जाने पर आपके वॉलेट में मौजूद सारा पैसा भी चला जाएगा।

वॉलेट में कैश एड करते समय न करें रिफ्रेश या बैक

कभी-कभी वॉलेट में अकाउंट से कैश एड करते समय नेटवर्क इशू की वजह से थोड़ा समय लग जाता है। ऐसे में यूजर को रिफ्रेश या बैक करने से बचना चाहिए। तब तक कुछ न करें, जब तक आपके पास ट्रांजेक्शन फेल या सक्सेसफुल होने का मैसेज न आ जाए।

ऐप लॉक का करें इस्तेमाल

अगर आपने अपने स्मार्टफोन में लॉक नहीं लगाया है, तो कम से कम ऐप लॉक का इस्तेमाल जरूर कर लें। इससे अगर आप मोबाइल वॉलेट में हमेशा लॉग-इन कर के भी रखेंगे, तो वो सुरक्षित रहेगा। लॉक न होने से आपके वॉलेट का किसी अन्य के द्वारा इस्तेमाल कर लिए जाने का खतरा पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular