मथुरा। चतुर्थ विश्व योग दिवस पर कान्हा की नगरी योगमय हो गई। शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक केंद्रों, प्रशिक्षण केंद्रों, पार्कों, कॉलोनियों में योग दिवस का आयोजन किया गया।
किशोरीरमण महिला महाविद्यालय प्रांगण में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतांजली योग समिति के जिला संयोजक राजेश अग्रवाल ने महाविद्यालय की प्राचार्या डा.रंजना गुप्ता की उपस्थिति में छात्राओं को योग कराया। इस दौरान मुख्यरूप से डा.रागिनी अग्रवाल, डा.तनुजा अग्रवाल, डा.माधुरी सिंह, बबिता, रेखा रानी, डा. आम्रपाली एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में लगा शिविर
सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंड आर सेटी संस्थान में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। आर सेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों ने शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के निदेशक पुष्कर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। योगाचार्य नीरज पारिक ने प्रोटोकॉल के अनुशार योग कराया। स्टाफ ने भी मनोयोग से शिविर में सभी योगासन किये। योग गुरू ने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है। संस्था के निदेशक ने कहा कि योग को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में सामिल करना चाहिए। दीपक पचौरी, राधबल्लभ, गौरव यादव, सीपी सिंह, विक्की बंसल, ओमवीर, पूजा, लता, गीतम, विक्रम, महेश, गंगाधर आदि मौजूद थे।

खिलाड़ियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया
माउंट हिल एकेडमी में योग शिविर का आयोजन हुआ। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रात: 5:30 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों खिलाडियों ने हिस्सा लिया। शिविर का संचालन फाइटर एकेडमी आॅफ मार्शल आर्ट ट्रेनर वेद प्रकाश पांडे एवं चंद्रवीर सिंह की देखरेख में हुआ। इस शिविर में मुख्य रुप से विद्यालय के शिक्षा निदेशक विशाल वर्मा प्रधानाचार्य दीपेश चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं चेयर पर्सन, बरखा वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
योग दिवस के अवसर पर गणेशरा स्टेडियम मैं सुबह 6:00 बजे से कश्मीर से आए हुए लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होकर योग किया भारत को योग गुरु के रुप में युगों युगों से जाना जाता है जो कि अद्भुत विकास और दूसरा सभी कोणों तब युग को पहुंचाने का श्रेय भी भारत को जाता है आज विश्व के अनेकों देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है सभी देश योग के महत्व को समझ रहे हैं और इससे लाभ ले रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के अथक प्रयासों से 21 जून गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाना भारत के लिए गौरव की बात है मथुरा में भी सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर योग दिवस को मनाया जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एडीएम वित्त रविंद्र कुमार गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह आदि ने योग किया और बताया योग हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है जरूरी है हम भिन्न भिन्न प्रकार की बीमारियों से भी आराम मिलता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





