Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डीजीपी के निर्देशन पर महिलाओं के...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डीजीपी के निर्देशन पर महिलाओं के लिए यह संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डीजीपी के निर्देशन पर महिलाओं को जागरूकता का सन्देश दिया

मोहनलालगंज।डीजीपी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं, छात्राओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान में ब्रहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बीडीओ की अध्यक्षता में गौरा के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं छात्राओं के साथ बैठक कर चर्चा की।


बैठक में चर्चा की शुरुआत में उपजिलाधिकारी ने कहा सबसे पहले आप सभी को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

और आप सभी से एक प्यारा सा निवेदन है कि जो सम्मान आज आप महिलाओ का दे रहे है वो सिर्फ एक दिन के लिए सीमित नही रहना चाहिये और सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नही बल्कि वास्तविक जीवन मे हमारे समाज मे भी इसका प्रभाव दिखना चाहिये और वर्तमान समय मे महिलाओ की स्थिति मे जो परिवर्तन आया है और प्रशंसनीय है और मै उन सभी का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होने महिलाओ के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये सिर्फ पुरुष को ही नही बल्कि महिलाओ को भी महिलाओ का सम्मान करना चाहिये और उन्हे संगठित होकर स्वयं को सशक्त बनाना चाहिये ।पहले विश्व के अनेक देशो मे महिलाओ को वोट देने अधिकार नही था उन्हे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रो से बिल्कुल अलग रखा जाता था लेकिन अनेक महान लोगो के वजह से आज महिलाये ना सिर्फ वोट दे रही है बल्कि अपने देश की प्रगति मे सहयोग कर रही है और इस समय तो महिलाये हर क्षेत्र मे आगे बढ रही है और इतिहास रचने का काम कर रही है।वर्तमान समय मे महिलाओ की सुरक्षा के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है और महिला सशक्तिकरण के लिये अनेक योजनाएँ चलाई जा रही है।महिलाओ को सुरक्षित रखने का दायित्व सिर्फ सरकार या पुलिस का नही बल्कि समाज का भी है।हम किसी भी समस्या को सिर्फ दिखावे मे खत्म करना चाहते है और वास्तव मे हम कुछ नही करना चाहते।आप लोग न्यूज मे अखबारो मे ऐसी बहुत सी खबरे देखते और पढते होंगे जो अब आपको सामान्य लगने लगी होंगी और उन न्यूजो का आप पर कोई असर नही पडता होगा क्योकि वो अब सामान्य घटनाएँ लगने लगी होंगी।लोग मोमबत्ती लेकर विरोध करते है सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश प्रकट करते है और पुतले जलाते है और सरकार और कानून को अपराधियो को सजा देने के लिये विवश करते है।अब मै उन अभिभावको और शिक्षको से कुछ कहना चाहुँगा जो देश के नीव और देश के भविष्य निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।आप लोग अपराधी और अपराध दोनो को मार सकते है अगर बालक को सही समय पर सही ज्ञान देकर उसका चारित्रिक और नैतिक विकास कर दिया जाये तो ये अपराध और अपराधी दोनो हमेशा के लिये खत्म हो जायेंगे और समाज मे पुरुष और महिला एक समान रूप से सुरक्षित और स्वतन्त्र रूप से जीवन जी सकेंगे और देश के विकास मे अपना योगदान दे सके।मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बीडीओ मोहनलालगंज सीएचसी डॉक्टर ग्राम प्रधान व् अन्य समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular