होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली
– अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

कानपुर महानगर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्था की महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और फूलों की होली खेली।
लखनऊ फाटक स्थित गड़रिया मोहाल मालवीय पार्क में हुये होली मिलन समारोह का नजारा देखने लायक था। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महामंत्री सुधा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस होली मिलन समारोह में संगठन की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम संयोजक सुधा सिंह ने उपस्थित लोगों को होली और महिला दिवस की बधाई दी।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक की पत्नी, एडवा जिला महामंत्री सुधा सिंह, धनपति यादव, शशि, प्रतिमा, सीमा, नीलम और अंजू सहित कई लोग मौजूद रहे।





