जौनपुर :वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर आज दोपहर करीब 12 बजे हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से फंसी युवक की लाश को पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जलालपुर इंस्पेक्टर तहसीलदार सिह ने बताया कि हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन डाउन के इंजन में करीब 22 वर्षीय युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली।
चालक ने ट्रेन को महिमापुर गांव के पास रोक दिया। जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंजन मे फंसे शव को किसी तरह से निकलवाया। काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

युवक की मौत कैसे हुई और कहां वह ट्रेन की चपेट में आया, यह साफ नहीं हो सका है। शिनाख्त में मदद के लिए फोटोग्राफी कराने के साथ ही मृतक के शरीर पर मौजूद कपड़ों को सुरक्षित रख लिया गया है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





