हिंदू व मुस्लिम कन्याओं का एक साथ होगा विवाह

कानपुर महानगर। कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बाबू झक्की, मो0 रफीक, मौ0 असगर, मो0 लल्लन ने बताया कि चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम सभी की जीवन पद्धति एक समाज है, मानवता कहती है कि हमें धर्म व जाति में भेदभाव न करते हुए सभी के लिए समान नजरिया रखना चाहिये।
इसी उददेश्य से वह लोग 5 हिंदू व 5 मुस्लिम गरीब कन्याओं के विवाह का आयोजन आगामी 23 फरवरी को 116/470 रावतपुर गांव में सम्पन्न कराने जा रहे है। इससे एक दिन पूर्व 22 फरवरी को 700 गरीब विधवा महिलाओं को 1रू0 के हिसाब से दस किलो आटा तथा 5रू0 के हिसाब से एक किलों दाल का वितरण किया जायेगा साथ ही 24 फरवरी को नातिया मुशयरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बताया कि जब हम सब साथ रहेगे तभी समाज को सही दिशा मिलेगी तथा देश में विकास होगा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट———————————





