Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाईवे पर भूसी गिरी पीछे से आ रहे आधा दर्जन बाइक सवार...

हाईवे पर भूसी गिरी पीछे से आ रहे आधा दर्जन बाइक सवार फिसल कर घायल

भूसी से लदे ट्रक का तिरपाल फट जाने से हाईवे पर भूसी गिरी पीछे से आ रहे आधा दर्जन बाइक सवार फिसल कर घायल

मोहनलालगंज लखनऊ।निगोहां कस्बे से गुजर रहे भूसी लदे ट्रक का तिरपाल अचानक खुल जाने से दो किलोमीटर तक भूसी गिरती चली गयी जिससे पीछे से आ रहे आधा दर्जन बाइक सवार गिर कर घायल हो गए स्थानीय लोगो के आवाज देने पर भी ट्रक चालक ने ट्रक नही रोका फिर नेशनल हाइवे की टीम ने गिरी हुई भूसी को मजदूरों से एकत्रित करा कर सड़क साफ कराया।मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली से लखनऊ जा रहे भूसी भरे ट्रक से निगोहां कस्बे में अचानक पीछे से त्रिपाल फट जाने से हाइवे पर लगभग दो किलोमीटर तक भूसी बीच हाइवे पर फैलती गई । यह देख स्थानीय लोग चिल्लाए लेकिन ट्रक चालक गाने में मस्त होकर लखनऊ की ओर चला गया। वहीं गिरी भूसी में कस्बे आ रहे करीब आधा दर्जन बाइक सवार बारी बारी से फिसल कर गिरते रहे जिसमे आधा दर्जन अधिक लोग घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एनएचआई की टीम ने भूसी को हाइवे से उठाकर हटवाया।रविवार रात  रायबरेली से लखनऊ की जा रहे भूसी से भरे ट्रक से निगोहां कस्बे में अचानक पीछे से त्रिपाल फट जाने से हाइवे पर लगभग दो किलोमीटर तक भूसी बीच हाइवे पर फैलती गयी। यह देख स्थानीय लोगो ने   शोर मचाया पर  ट्रक चालक गाने में मस्त होकर लखनऊ की ओर चला गया। वहीं गिरी भूसी में रायबरेली बछरावां के रहने वाले बाइक सवार राहुल, व सुमित, व दूसरी बाइक से जगदीश, सरवन, रमेश, सुमिरन सियाराम इसके अलावां असरेन्दा के रहने वाले पिन्टू, व राकेश की बाइक फिसल गई जिसमे बाइक सवार सभी लोग जख्मी हो गए जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया। वही टोल मेंटिनेंस अधिकारी विकास सिंह ने बताया की लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर ट्रक से भूसी गिर गयी थी सूचना पर मौके पर उनकी टीम व पास के गांव के मजदूरों की मदद से भूसी को हाइवे से हटा दिया गया है।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular