मथुरा, थाना क्षेत्र राया कस्बे के गांव ककरहिया में दो लोगों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई । गांव में कोहराम मच गया और मौत की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और मौके पर पहुंची SDM महावन और एक दरोगा के साथ बदसलूकी की । पुलिस ने SDM और दरोगा के साथ हाथापाई करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र राया के गांव ककरहिया मैं सुबह के समय मैक्स पिकअप गाड़ी से भूसा लेकर आ रहे ।

अनिल और राजकुमार जैसे ही 11,000 की हाईटेंशन लाइन के तारों के नीचे से होकर गुजरे गाड़ी के ऊपर भूसे पर बैठे अनिल और राजकुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिनकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस जब दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेजने के लिए उठाया तो गुस्साए ग्रामीणों ने राजकुमार और अनिल के शवों को नहीं उठाने दिया हंगामे की सूचना मिलते ही SDM महावन गरिमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची SDM महावन के मौके पर पहुंचने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाना राया में तैनात SI विक्रम सिंह के साथ हाथापाई की और गरिमा सिंह SDM महावन के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की । करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । वही SI और SDM के साथ हुई अभद्रता मैं कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

मथुरा जिला प्रभारी शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट





