Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeहत्या और छिनैती से व्यापारियों में दहशत: जावेद अज़ीम

हत्या और छिनैती से व्यापारियों में दहशत: जावेद अज़ीम

जौनपुर: जनपद के कई थाना छेत्रों में व्यापारियों के साथ लूट,पाट, छिनैती  की घटनायें प्रतिदिन घटित हो रही हैं। जिसके कारण व्यापारी वर्ग काफ़ी चिंतित हैं।
व्यापार मंडल कल्याण समिति  के प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष , जावेद अज़ीम खान नें व्यापारियों के हित के लिये दुख व्यक्त  किया है।
जावेद अज़ीम नें अवधनामा से बात करते हुऐ बताया जल्द ही व्यापार मंडल की एक बैठक कर व्यापारियों की  पीड़ा को सुनकर उसका समाधान  करने की कोशिश करेंगें
और पुलिस कप्तान से मांग किया है कि व्यापारियों के साथ लूट,पाट  की घटना चिंताजनक हैं जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई हैं। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।व्यापारी भयभीत हैं।अपनी दुकान पर भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है।
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का कोई मतलब नहीं रह गया है।
व्यापार मंडल माँग करता है। कि व्यापारियों के साथ घटित घटना का पर्दाफाश किया जाये और आये दिन होने वाली  घटनाओं पर किसी तरह रोक लगाई जाये ताकि व्यापारी वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर अपने व्यापार में व्यस्त रहें।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular