स्वच्छता व पर्यावरण के लिए बनाई मानव श्रृंखला
कानपुर महानगर। हलीम कालेज चैराहे पर प्रदूषण मुक्त, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए क्षेत्रीय जनता व राहगीरेां को जागरूक करने के उददेश्य से मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई।

इस अवसर पर लोगसे से कहा गया कि इस धरती पर हमने जन्म लिया और सभी का कर्तव्य है कि इसे प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाये, घरो के आसपास व पार्को में पेड पौधे लगाये जिससे भरपूर आक्सीजन मिले। संतोष गहमरी ने कहा कानपुर से सभी नागरिको को अपने 4 पहिया वाहनों को कम से कम चलाना चाहिये ताकि प्रदूषण कम हो और वातावरण स्वच्छ हो। कहा घरों का कूडा सडकों पर न फेंके और आस पास गंदा पानी न एकत्र होने दे। खास तौर पर कूडा न जाने के लिए लोगो से अपील की गयी। इस अवसर पर शीजाश, अदनान, राहिल, विजय साहू, रंग बहादुर, फैजउददीन, छोटे लाल, राहित बाधामार, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





