Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarquee स्थापना दिवस पर मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन का विशाल भंडारा

 स्थापना दिवस पर मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन का विशाल भंडारा

 स्थापना दिवस पर मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन का विशाल भंडारा

– पाँचवाँ स्थापना दिवस मना रही संस्था

कानपुर महानगर। मुहिम वेलफेयर फाउन्डेशन रजि० उ०प्र० के पाचवें स्थापना दिवस पर विशाल भण्डारे का आयोजन राम जानकी मंदिर हूलागंज (पुलिस चौकी के पास) कानपुर मे किया गया। विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी गरीबो के लिये भण्डारे का आयोजन संस्था द्वारा किया गया, भण्डारे का शुभारम्भ छोटे बच्चो को प्रसाद वितरण के साथ हुआ, हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया, क्षेत्रीय लोगो ने भी अपनी सहभागिता बढ चढ कर की।
संस्था के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि संस्था लगातार समाजिक क्षेत्र मे कार्यरत है तथा इस तरह के आयोजन संस्था द्वारा होते रहते है उसी क्रम मे इस कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
संस्था के महामंत्री भरत मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था मुख्य रूप से अनाथ गरीब बच्चो के क्षेत्र मे काम करती है व इन निरश्रित बच्चो की शिक्षा के लिये लगातार प्रयासरत रहती है जिससे यह बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाय।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सर्वश्री अरूण पाठक जी (एम एल सी), विभोर द्विवेदी अध्यक्ष, भरत मिश्रा महामंत्री, प्रमोद अग्रहरी बार्डर जी, संतोष शुक्ला जी, श्री कृष्ण दीक्षित ,अतुल सविता हनी, मयंक गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता (एड.), विकास साहू, रिशू नागवंशी, राहुल गुप्ता,दीपेश गुप्ता, मोहित सैनी,आशीष गुप्ता,गगन शर्मा, रिशू गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रशान्त सिहं, आकाश गुप्ता, जगदीश जायसवाल, जितेन्द्र मिश्रा, शाश्वत गुप्ता, बसन्त द्विवेदी,अनुज मिश्रा, देवर्षि, आदि लोग उपस्थित रहें ।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular