Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeसेवानिवृत्त राजस्व विभाग कर्मचारी पेंशन के लिए दर दर भटकने को मजबूर

सेवानिवृत्त राजस्व विभाग कर्मचारी पेंशन के लिए दर दर भटकने को मजबूर

जौनपुर: 60 वर्षों से शासन को सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद राजस्व विभाग  का एक कर्मचारी अपने जीवन संध्या में पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। लगभग ड़ेढ़ वर्ष से पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाते-लगाते थकने के बावजूद कर्मचारी की अभी भी पेंशन चालू नही हो पाई है। विकासखंड बरसठी के सरसरा निवासी हरिवंश मिश्र अपनी पेंशन के लिए परेशान है।
हरिवंश मिश्र 31अक्टूबर 2016 को राजस्व विभाग के अमीन पद से रिटायर्ड हुए। रिटायर्डमेंट के बाद से  पचासों बार तहसील कार्यालय के बाबू गुलाब चंद का चक्कर काट के बाद किसी तरह उन्होंने बना कर भेजा तो ट्रेजरी आफिस में अटक गया। अब दर्जनों बार ट्रेजरी आफिस के चक्कर काट रहे हैं,फिर भी बाबुओं का दिल नहीं पसीज रहा है। हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है, उन्हें अपनी पेंशन की चिंता सता रही है, जो अभी तक चालू नहीं हो पाई है।
हरिवंश मिश्र ने बताया कि उनकी गुजर-बसर पेंशन के भरोसे ही है, लेकिन अभी तक पेंशन प्रारंभ नहीं हो पाई है। अधिकारियों द्वारा जो-जो कागज मांगे गए थे, उनके द्वारा कई बार उक्त कागज उपलब्ध करवा दिए गए है। ट्रेजरी वाले बाबू दयारामगुप्ता कहते है की आपका नाम गलत, आपकी पत्नी का गलत है आप कल आइये परसो आइये. ट्रेजरी आफिस को रोज चक्कर लगा रहा हूँ। उन्होंने बताया कि पेंशन नहीं मिलने की शिकायत वह उच्चाधिकारियों सहित सीएम हेल्प लाईन में भी करेंगे, क्योकि खुद की पेंशन के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। हरिवंश ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है, ऐसे में उपचार के लिए उन्हें रूपए लगते हैं, लेकिन पेंशन की राशि नहीं मिलने से उपचार भी ठीक तरह से नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुजर-बसर के लिए भी उधारी करनी पड़ रही है, अधिकारियों को उन्होंने उक्त सभी मजबूरियां बता दी है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है, उन्होंने जल्द से जल्द पेंशन प्रदान करने की मांग की है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular