Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसात महीनों से वृद्ध तहसील के चक्कर काट रहा है अपनी ज़मीन...

सात महीनों से वृद्ध तहसील के चक्कर काट रहा है अपनी ज़मीन पर किये गए अवैध कब्जा हटवाने के लिए 

JOIN US-9918956492——————————————-
सात महीनों से वृद्ध तहसील के चक्कर काट रहा है अपनी ज़मीन पर किये गए अवैध कब्जा हटवाने के लिए 
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग अपनी ही पट्टे की जमीन से दबंग का अवैध कब्जा हटवाने के लिये बीते सात महीने से मोहनलालगंज एसडीएम ,तहसीलदार के सहित दर्जन भर तहसील व थाना समाधान दिवसो में लिखित शिकायत कर चुका है।लेकिन तहसील अधिकारियों व राजस्वकर्मियों की लापरवाही से  बुजुर्ग को अबतक आवासीय पट्टे की जमीन पर  कब्जा नही मिल सका।
मोहनालगंज के डेबरिया निवासी 86वर्षीय जियालाल की गाँटा स०-150में 100 वर्ग मीटर आवास बनाने के लिये 18साल पहले आवासीय पट्टा हुआ था गरीब व घर के हालत ना ठीक होने के चलते बुजुर्ग पट्टे की जमीन पर आवास नही बना सका ।बुजुर्ग जियालाल ने बताया सात महीने पहले उसकी पट्टे की जमीन पर प्रधान की मिलीभगत से गाँव के ही राजेश सहित एक अन्य ने कब्जा कर लिया तब से अपनी पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिये दर्जन भर तहसील व थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर दबंगो के कब्जे से आवासीय पट्टे की जमीन मुक्त कराये जाने की गुहार लगा चुका हू लेकिन कानूनगो व लेखपाल हर बार फटकार कर भगा देते है‌।जियालाल ने बताया क ई बार एसडीएम व तहसीलदार से भी उनके कार्यालयों में मिलकर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाये जाने की गुहार लगा चुका हू।बुजुर्ग डबडबाई आँखो से अपने झोले से तहसील समाधान दिवस में शिकायत के बात मिली सात लाला पर्चियों को निकलकर दिखाते हुये कहता है साहब खाली पर्ची थमा दी जाती है हर बार शिकायत पर लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नही हुयी।शिकायत करने पर हर बार फटकार कर भगा दिया जाता हूँ।
मोहनलालगंज तहसीलदार शम्भू शरण ने बताया
बुजुर्ग के आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सज्ञांन में आया है राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर अवैध कब्जा हटवाकर  कब्जा दिलवाया जायेगा।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————-
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular