सन्दिग्ध परिस्थितिओं में दस बीघा खेत में लगी आग पूरी फसल जल कर हुई खाक
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भसंडा गांव में सोमवार को सन्दिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़ी गेंहू की पकी फसल में अचानक आग लग गयी आग इतनी भयानक थी कि लगभग दस बीघा खेत में खड़ी फसल जल कर ख़ाक हो गयी आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों द्वारा कंट्रोल रूम को सुचना दी गयी लेकिन फायर बिग्रेड देरी से पहुँचने से सब जल कर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भसंडा गांव में सोमवार को दोपहर में अचानक गेहू की पकी फसल दस बीघा खेत में संदिग्ध परिस्थितियों आग लग गयी जिससे गांव में हड़कम्प मच गया ग्रामीणों की सुचना पर 100नम्बर की गाड़ी पहुची लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुँचने से खड़ी फसल जल कर खाक हो गयी गांव के पूर्व प्रधान जदुनाथ यादव ने बताया ढाई बीघा फसल मेरी जल कर खाक हो गयी वही गांव के राम लखन की चार बीघा, मोहन लाल रावत की की दस विसुआ, भवानी रावत की चार विसुआ, विद्या कहार की दस विसुआ, कालिया कहार की दस विसुआ, राजू कहार की दस विसुआ, थी।ग्रामीणों ने बताया कि गांव से सटे डीआईजी का फार्म हाउस है जिनके गेंहू मशीन से कट रहे थे उन्ही के फार्म में काम करने वाले मजदूर ने बीड़ी पीकर डाल दी थी जिससे आग लग गयी है वही दूसरी तरफ ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के ऊपर आक्रोश जताया ।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





