Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंजय लीला भंसाली की फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी...

संजय लीला भंसाली की फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी इन बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म

JOIN US-9918956492————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————— 
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षि‍त फिल्म पद्मावती को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है. कुछ बदलाव के साथ फिल्म जल्द रिलीज हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कमेटी की कुछ आपत्तियों को मान लिया है. 28 दिसंबर को हुई मीटिंग में कमेटी ने फिल्म पर कुछ सुझाव दिए थे. बोर्ड का मकसद फिल्म से जुड़े विवाद ख़त्म करना है.

बोर्ड ने एक एडवाइजरी पैनल भी बनाया था. रिव्यू कमेटी और एडवाइजरी पैनल की टिप्पणी मिलने के बाद बोर्ड ने विवाद ख़त्म करने के लिए जरूरी सुझाव मान लिए हैं.

किस बात पर रिव्यू कमेटी को थी आपत्ति

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ रिव्यू कमेटी ने फिल्म के टाइटल ‘पद्मावती और घूमर डांस पर आपत्ति जताई और इसे बदलने की सलाह दी. सूत्रों के मुताबिक़ इसे मां लिया गया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि बोर्ड फिल्म को UA सर्टिफिकेट देने पर राजी है. निर्माताओं को फिल्म में डिस्क्लेमर भी डालना होगा.

मीटिंग में कैसे लिया गया फैसला ?

बता दें पद्मावती को प्रमाणन देने के लिए सेंसर बोर्ड ने 28 दिसंबर को अपनी जांच समिति की बैठक की. फिल्म के विवाद से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया इसमें पद्मावती के वंशज और राजघराने के चेहरे भी शामिल हुए. बैठक में सीबीएफसी अधिकारियों के साथ नियमित जांच समिति के सदस्यों और अध्यक्ष प्रसून जोशी की उपस्थिति में एक विशेष सलाहकार पैनल भी शामिल था. बैठक में फिल्म के निर्माता और सोसाइटी को ध्यान में रखते हुए फिल्म को एक संतुलित दृष्टिकोण की तरह पेश किए जाने पर सहमति बन गई.

मीटिंग में कौन-कौन शामिल था?

बैठक में सेंसर चीफ प्रसून जोशी के साथ CBFC द्वारा गठि‍त पैनल में उदयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़, जयपुर यूनि‍वर्सिटी के डॉ चंद्रमणी सिंह और प्रोफेसर के.के. सिंह शामिल थे. पैनल के सदस्यों ने पद्मावती से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और कई पहलुओं पर दावों के साथ सुझाव दिए और इस पर लंबाई चर्चा की गई.

इससे पहले कुछ इस तरह की रिपोर्ट्स भी आ रही थीं जिसमें रिव्यू कमेटी की ओर से फिल्म की कहानी को खारिज करने की बात शामिल थी. बताते चलें कि करणी सेना और कुछ राजनीतिक दलों की ओर से ‘पद्मावती’ की कहानी पर सवाल उठने के बाद फिल्म विवादों में आ गई थी. रिलीज भी टल गई थी.

जानकारी के मुताबिक़ सेंसर के पैनल में 6 सदस्य थे. पैनल को फिल्म की समीक्षा के बाद तय करना था कि इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाना है या नहीं. मेकर्स पहले इस फिल्म को 12 दिसंबर को रिलीज करना चाहते थे. फिल्म चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी की कहानी पर आधारित है.दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का रोल किया है.

रानी पद्मिनी के वशंज ने जताई थी नाराजगी

इससे पहले रानी पद्मावती के वंशज विश्वराज सिंह ने बताया था कि सेंसर ने उन्हें रिव्यू कमेटी में शामिल होने के लिए न्योता दिया था. विश्वराज ने सेंसर की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिए थे. सेंसर चीफ प्रसून जोशी को भेजे दो खतों में विश्वराज सिंह ने फिल्म में पद्मावती को लेकर कुछ सवाल पूछे थे. जिनका जवाब नहीं दिया गया. विश्वराज ने सवाल उठाया कि जब फिल्म के 5 मिनट के सीन को ठीक नहीं किया जा सका तो दो घंटे की फिल्म को सेंसर कैसे ठीक करेगा?

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular