संगीतमय श्रीराम चरित मानस के अनवरत पाठ हुआ भव्य समापन
– श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार द्वारा भव्य आरती के साथ हुआ समापन
– राम राज्याभिषेक उत्सव में शामिल सैकडो भक्तगणो ने चखा प्रसाद
कानपुर महानगर। अखिल ब्रम्हाण्ड नायक प्रभू श्रीराम एवं श्री जागेश्वर बाबा की प्रेरणा से ‘‘पुरूषोत्तम मास’’ के अवसर पर आज प्रातः10 बजे प्रभु श्रीराम दरबार के साथ श्रीराम चरित मानस का पूजन श्रीघाम अयोघ्या से पघारे संत शिरोमणि श्री मिथिलेश नन्दिनीशरण जी महाराज ,तथा श्री विज्ञानानंद जी महाराज डा0 शाकम्भरी पीठ से पघारे सदाशिव जी महाराज, के पावन सानिघ्य में 51 आचार्यों ,द्वारा किया गया आज 28 मई साय 7 बजे तक अनवरत चलने वाले संगीतमय श्रीराम चरितमानस का पाठगायन के साथ-श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार द्वारा भव्य आरती के साथ समापन हुआ। जागेश्वर मंदिर’’ में संगीतमय श्रीराम चरित्रमानस के पाठ मे प्रातः किसकिन्धा काण्ड,सुन्दर काण्ड के साथ लंका काण्ड का पाठ अनवरत चलता रहा जिसे सुन कर प्रांगण में बैठे श्रोेतागण भावविभोर हो उठे। सायकाल श्रीराम चरित मानस के परायण उपरान्त् श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव मनाया गया जिसमें सैकडो की संख्या में श्रोतागण भक्तो ने उत्सव में शामिल होकर प्रसाद पाया।

ब्रम्हाण्डोत्सव वैदिक विज्ञान मंडल के संयोजक आचार्य श्री गौरव शास्त्री जी,ने बताया कि – वैसे तो राम चरित मानस में पूरे जीवन का रहस्य छिपा है जिसका संम्पूर्णसार सुन्दर काण्ड मे है ‘जिसे श्रद्धा भक्ति भाव सुनने व सुनाने से प्रभु की कृ्रपा त्वरित प्राप्त होती हैै
‘‘जननीं सम् जानहॅु पर नारी,धन पराये विषते विष भारी’’………..
पराई नारी जो उम्र में बड़ी हो तो सदा माँ के समान और उम्र में छोटी हो तो पुत्री समान ,समउम्र की हो तो बहन के समान मानना चाहिए तथा कभी भी दूसरे के धन की लालसा नही करनी चाहिऐ जो भी इन नियमो का पालन करता है वह प्रणियो में श्रेष्ट व प्रभु को प्रिय होता है ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम में के साथ ब्रम्हाण्डोत्सव वैदिक विज्ञान मंडल के संरक्षक व कार्यक्रम के संयोजक आचार्य श्री उमेशदत्त शुक्ल जी योगेश भसीन प्राण श्रीवास्तव वरुण भसीन अनूप द्विवेदी दीपक तिवारी कौस्तुभ शुक्ल विजय सिह कमल मिश्र सहित सैकडो की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





