श्रावस्ती में किसान केंद्र को लूटने आये गैंग को बहराइच पुलिस ने दबोचा।
अन्तर्जनपदीय लुटेरो के गैंग का खुलासा 03 गिरफ्तार।

बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में लूट की घटित घटनाओं के खुलासे व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जुगुल किशोर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक विनोद कुमार यादव स्वाट टीम प्रभारी को ज़िम्मेदारी सौपी गई थी जिसके अनुपालन मे रविन्द्र कुमार सिहं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अजय प्रताप पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन मे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र मे हुई लूट के सम्बन्ध मे पंजीकृत मुकदमे के खुलासे हेतु निरीक्षक विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम मय हमराहियांन व थाना प्रभारी कोतवाली देहात आलोक राव मय हमराहियान द्वारा राम तेज इण्टर कालेज धरसवां मुखबीर की सूचना पर पहुचकर अनिल कुमार शुक्ला पुत्र विरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी पुरानी बाजार निकट आर्य समाज मन्दिर थाना कोतवाली नानपारा बहराइच, सन्तोष कुमार शर्मा उर्फ संगम पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी श्रीपुरम त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज लखनऊ,संजय पाठक उर्फ जसवन्त पुत्र हरिशंकर पाठक निवासी कस्बा भंगहा बाजार थाना कोतवाली भिन्गा श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने पूछताछ करने पर बताया गया कि धरसवां के पास हम लोगों द्वारा मिलकर आशिकी पान मसाला व्यापारी के साथ लूट किया गया था, आज हम लोग खरगौरा चौराहा थाना भिन्गा जनपद श्रावस्ती मे लूट की घटना को अन्जाम देने वाले थे।इनलोगों के विरूद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है।इनलोगों के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर एक अदद मोबाईल फोन एक अदद मोटर सायकिल हिरोहोण्डा फ़ैशन प्लस15600 रुपया नगद बरामद किया गया।इस गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम का0 विनोद कुमार सिंह,का0 विजय नरायन तिवारी,का0 ज्ञान बहादुर सिंह,का0 रविशंकर पाण्डेय,का0 दिलीप कुमार,का0 रविन्द्र यादव,का0 आशिष कुमार जयसवाल सर्विलास सेल का0 रवि प्रताप यादव,सहित एसएसटी टीम कोतवाली देहात प्रभारी आलोक राव आदि का सराहनीय योगदान रह।इस सराहनीय कार्य करने पर गिरफ्तारी टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर के द्वारा 10000/- रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।
अतहर महेंदी की रिपोर्ट
——————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





