Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeशोहदे ने विवाहिता से की छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

शोहदे ने विवाहिता से की छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

शोहदे ने विवाहिता से की छेडछाड,आरोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज।निगोहां इलाके के एक गांव में  शौच के लिए जा रही एक विवाहिता को अकेला पाकर उसके ही गांव के शोहदे ने हाँथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े लोगों को आता देख आरोपित मौके से भाग निकला।  मजदूरी से वापस आने पर पीड़ित महिला अपने पति के साथ निगोहां थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। निगोहां के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि देर शाम वह शौच को गयी थी।तभी उनके ही गांव का रहने वाला गुड्डू वहां पर पर पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। उसे अकेला पाकर उसका हाँथ पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचकर ले जाने लगा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े लोगों को आता देख आरोपित मौके से भाग निकला।  मजदूरी से वापस आने पर पीड़ित महिला अपने पति के साथ निगोहां थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस्पेक्टर चैंपियन लाल ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular