महाशिवरात्रि पर व्यापार मंडल ने किया भंडारा
पीएसी रोड व्यापार मंडल ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में हुआ भव्य कार्यक्रम
लोगों ने बड़ी श्रद्धा से चखा प्रसाद

अवधनामा ब्यूरो कानपुर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पी.ए.सी. रोड व्यापार मंडल ने भंडारे का आयोजन किया। होटल मनोज इंटरनेशनल चौराहे पर इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल भंडारे में लोगों ने बड़ी श्रद्धा से प्रसाद चखा।
शहर भर के शिवालय जहाँ भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूँज रहे थे वहीं जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और समाज सेवियों ने कुछ कुछ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये। कहीं भक्तों के बीच फलाहारी सामग्री का वितरण हुआ तो कहीं गरमा गरम पूड़ी सब्जी का। कहीं कहीं भोलेनाथ का विशेष प्रसाद ठंडाई का वितरण हुआ तो मौसम को देखते हुये कहीं कहीं गरमा गरम चाय का।
हर जगह छोटे बड़े मंदिर शिवरात्रि महापर्व पर गुलजार दिखे। शिव मंदिरों में भोर पहर से ही शिवभक्तों का तांता लग चुका था। जो दोपहर होते होते लाइनों में तब्दील हो गया। शहर के आनंदेश्वर धाम परमठ, और बनखण्डेश्वर, जागेश्वर धाम, सिद्धनाथ धाम, और कई शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
महाशिवरात्रि पर्व पर व्यापार मंडल पीएसी रोड द्वारा आयोजित इस विशाल भंडारे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ छात्र नेता कानपुर वि0वि0 हिमांशू यादव (नंचुन) विजय सेंगर, प्रदीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





