मथुरा। पंडित श्याम सुंदर शर्मा विधायक पूर्व मंत्री ने ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में किये चौकाने वाले खुलासे बताया शिक्षा विभाग में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत मेरी सिफारिश हुई थी और अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक प्रकाश में आ चुके हैं। जिसमें प्यादे पकड़े हैं सरगना बचे हुएे हैं।
27 फर्जी शिक्षक घोटाले का खुलासा एसटीएफ द्वारा भले ही कर दिया गया हो, लेकिन अभी प्यादे ही हाथ लगे हैं मगरमच्छों की गिरफ्तारी एवं पूरा खुलासा होना शेष है।
आज प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधान सभा के आश्वासन समिति के सभापति विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा ने ब्रज प्रेस क्लब पर आकर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर चौकाने वाले खुलासे किए।
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ने खुद फोन करके आज ही जानकारी दी है कि अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक गुरूजी बन वेतन खींच रहे हैं।

पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह कोई छोटा खोटाला नहीं है। यह बहुत पुराना घोटाला और बहुत पहले से चला आ रहा है। मैंने इस फर्जी घोटाले को विधान सभा में भी कई बार उठाया। प्रदेश सरकार की विधान सभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मेरी ही सिफारिश पर यह जांच प्रारंभ हुई। उन्होंने घोटाले के खुलासे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अगर एसटीएफ व मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी इसी तरह कार्य करें तो इसका संपूर्ण खुलासा जरूर होगा, लेकिन इसमें कोई भी शासन से कोई भी दबाव नहीं आना चाहिए। उन्होंने बताया कि फर्जी घोटालों का दौर 2005 से चल रहा है। अब इसकी जड़े पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। अभी एसटीएफ द्वारा जो कार्यवाही की गई है उसमें सिर्फ प्यादे पकड़े गए हैं अभी मगरमच्छों की गिरफ्तारी शेष है। वह पूरी जान लगा देंगे कि वह किसी तरह बचें। उन्होंने फर्जी वाड़े से अपनी आलीशान कोठियां, किसी ने कोल्डस्टोरेज, फार्महाउस, स्कूल, कालेज तक खोल रखे हैं। ऐसे लोगों की पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जांच होकर उनकी गिरफ्तारी ही नहीं उनकी संपत्तियां भी जब्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पूरी ताकत से फिर इस मसले को विधान सभा में उठायेंगे और इसका संपूर्ण खुलासा कराकर ही दम लेंगे।
उल्लेखनीय है कि एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी की टीम ने बताया कि हमारी टीम 2900 शिक्षकों की फर्जी घोटालों की जांच कर रही है, जिसमें फर्जी घोटालों का मथुरा प्रमुख केन्द्र है। उन्होंने यहां से नौ फर्जी शिक्षक 2 बाबू व 4 दलाल शिक्षकों को भी गिरफ्तार कर घटना का 19 जून गत दिवस खुलासा किया था। लखनऊ में एडीजी अजय आनन्द ने भी प्रेसवार्ता कर घटना की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि अभी खुलासा शेष है। पूरे खुलासे में अभी वक्त है।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





