उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीम नगर से ख़ुर्ररम नगर जाने वाली सड़क की दुर्दशा से परेशान रहीम नगर एवं ख़ुर्रम नगर के व्यापारियों ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त मिलकर सड़क बनवाने के निर्माण की दरख्वास्त की.
नगर आयुक्त ने व्यापारियों से वायदा किया मंगलवार तक सड़क समतल हो जाएगी और एक माह के अंदर सड़क बन जाएगी. नगर आयुक्त रहीम नगर और खुर्रम नगर की सड़क का दौरा करेंगे, मौके पर व्यापारियों के साथ निरीक्षण करेंगे.
रहीम नगर से खुर्रमनगर को जाने वाली सड़क जो कि लगभग 2 सालों से खराब पड़ी है उससे परेशान व्यापारी सोमवार को प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय लाल बाग में नगर आयुक्त से मिले व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नगर आयुक्त से कहा खराब सड़क की वजह से रोजाना दो घटनाएं हो रही हैं.
व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है वाहन गड्ढे में फंस रहे है ऐसे में यदि सड़क तुरंत ना बनी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है नगरआयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मंगलवार की शाम तक सड़क को समतल करने एवं चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया तथा व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में आदर्श व्यापार मंडल के द्वारा विषय उठाने पर इस सड़क के निर्माण हेतु 14वें वित्त के अंतर्गत बजट की व्यवस्था कर दी गई है एवं 1 माह के अंदर इस सड़क का निर्माण कर दिया जायेगा.
नगर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ मंगलवार की शाम 6:00 बजे इस सड़क का दौरा एवं निरीक्षण करने का भी आश्वासन दिया ,नगर निगम कार्यालय पहुंचने वाले व्यापारियों में संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, खुर्रम नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ,रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मसीह उज जमा गांधी ,मोहन वर्मा, राजा राम रावत, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद आमिर, मुरलीधर नागपाल, मुकेश शर्मा ,सतीश मौर्य, सुनील चौहान, मोहम्मद साजिद, आशीष कटिहार, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद लतीफ ,विनोद कुमार सोनी, आकाश साहू, अरुण गुप्ता, मोहम्मद नदीम सहित लगभग 100 से अधिक व्यापारी शामिल थे -संजय गुप्ता.





