Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ मेट्रो में इस तरह समय बचेगा और लम्बी कतारों में लगना...

लखनऊ मेट्रो में इस तरह समय बचेगा और लम्बी कतारों में लगना नहीं पड़ेगा

लखनऊ। आने वाले समय में मेट्रो के काउंटरों पर लाइन कम लगे, इसके लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। उद्देश्य है यात्रियों को जागरूक करने के साथ ही खर्चे सीमित किए जाएं।

इसी क्रम में अब काउंटर पर बैठने वाले कर्मी टिकट न बेचकर यात्रियों को स्वयं आटोमेटिक मशीनों से टिकट लेने और गो स्मार्ट रीचार्ज करने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन पांच हजार से अधिक यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं मेट्रो मवइया, दुर्गापुरी और आलमबाग बस अड्डे पर स्थित काउंटर पर कर्मियों की संख्या कम करेगा। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) नार्थ साउथ कारिडोर के अंतर्गत आने वाले आठों स्टेशनों पर तीन दिन तक विशेष अभियान चला रहा है। इस दौरान यात्रियों को काउंटर से टिकट नहीं मिलेंगे। काउंटर पर बैठने वाले कर्मी यात्रियों को रीचार्ज कार्ड टर्मिनल मशीन और स्वचालित टोकन वेंडिंग मशीन को ऑपरेट करने की जानकारी दे रहे हैं। यात्रियों ने भी बढ़चढ़कर मेट्रो के टोकन लिए। कई यात्रियों ने गो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कराने का तरीका पूछा और स्टाफ को इस नई परंपरा के लिए धन्यवाद भी दिया। यात्रियों ने कहा कि ऐसी परंपरा से यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें काउंटर की लंबी कतारों में लगने से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों की संख्या हुई कम मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार से शुक्रवार के बीच यात्रियों की संख्या का ग्राफ छह से सात हजार के बीच होता है। जबकि शनिवार व रविवार को यात्रियों का ग्राफ आठ से नौ हजार के बीच। अफसरों का तर्क है कि मुंशी पुलिया तक मेट्रो चलने पर यात्रियों का ग्राफ शुरुआती चरण में ही पचास हजार से अधिक होगा। क्योंकि आठ किमी के बीच कोई बड़ा सरकारी कार्यालय व विश्वविद्यालय नहीं है। यही नहीं सड़क पर चलने वाले परिवहन भी कम नहीं हुए हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने दिया ईमानदारी का परिचय लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के स्टेशनों पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने ईमानदारी का परिचय दिया। यात्रियों द्वारा मेट्रो स्टेशन पर छोड़े गए सामान को यात्रियों को बुलाकर दिया गया। वरिष्ठ जनंसपर्क अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड प्रदुम ने निराला नगर निवासी रोहित को लैपटॉप सौंपा, वहीं चारबाग मेट्रो स्टेशन पर इमरान सिद्दीकी ने अक्षत व सुनील के बैग वापस लौटाए। दोनों यात्रियों के बैग बदल गए थे, एक में लैपटॉप व दूसरे में 40,600 रुपये थे। ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड सचिन ने चिल्लावां निवासी मोहम्मद फरहान का फोन वापस किया। जबकि कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोने लाल ने अनिल को मोबाइल वापस किया।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular