Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeरेयान स्कूल जैसा ही एक मामला लखनऊ में

रेयान स्कूल जैसा ही एक मामला लखनऊ में

JOIN US-9918956492—————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————– 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल जैसा खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक छात्र अधमरी हालत में बरामद हुआ है. खून से लथपथ छात्र को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

यह घटना लखनऊ के अलीगंज इलाके में मौजूद ब्राइट लैंड कॉलेज की है. जहां स्कूल परिसर में ही एक छात्रा को चाकू से गोद दिया गया. गंभीर से रूप से घायल छात्र को कॉलेज प्रशासन ने गुपचुप तरीके से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया. इस घटना से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि छात्र को स्कूल में ही चाकू मारे गए. इस मामले में 7वीं कक्षा की छात्रा पर चाकू मारने का आरोप सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इस संदिग्ध मामले में परिजनों पर चुप रहने का दबाव बनवाया जा रहा है.

हालांकि यह मामला लखनऊ के जिलाधिकारी और डीआईओएस तक जा पहुंचा और उन्होंने फौरन इस पर संज्ञान लेकरकॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब कर ली. हालांकि अभी कॉलेज ने क्या जवाब दिया है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

बताया जा रहा है कि यह कॉलेज इलाके के एक बड़े कद्दावर के करीबी का है. यही वजह है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में फिलहाल अभी परिजन सामने आकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular