रसमयी कथा में भक्तों ने खेली फूलों की होली
श्रीमद भगवत कथा का पांचवा दिन, बही भक्ति और ज्ञान की गँगा

कानपुर महानगर। किदवईनगर गजानन पार्क मे मुख़्य अतिथि श्री जगदेव जी(पूर्व राज्यमंत्री) ने आरती कर के श्रीमद भागवत के पाँचवे दिन का आरंम्भ किया। वही परमपूज्य श्री गोपाल जी द्विवेदी के मुखारविंदु से वाणी निकल रही है वो हर भक्त को जहा गोकुल मे कान्हा के साथ माखन की चोरी का अनुभव करा रही थी। वही गांव वालों को बचाने के लिए मथुरा वालो के साथ गोवर्धन पर्वत तक पहुच गए। चल रही रसमयी कथा में फूलों द्वारा खेली गई बरसाने की होली मे सभी भक्तों को भक्ति के रस मे सराबोर कर दिया।
कथा के समापन के बाद श्रीमती हेमलता शुक्ला
(प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी) ने बताया कि अपने आस पास की हरियाली का संरक्षण करे और अधिक से अधिक पेड़ लगाये और पर्यावरण सुधारक बने और सहयोग करे। और अपने और मानव हित के लिए कार्य करे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





