बृजेन्द्र बहादुर ——–
रक्तदान अभियान मंच के किशोर स्वर्ण ने
रमणरेती-गोकुल में बांटे रक्तदान जागरूकता के पर्चे
मानव धर्म है रक्तदान-किशोर स्वर्ण

मथुरा । रक्तदान अभियान मंच (राम) के संस्थापक संयोजक किशोर “स्वर्ण” ने रमणरेती-गोकुल में पर्चे बांटकर, लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया।
“रक्तदान अभियान मंच का नारा है, रक्तदान करना फर्ज हमारा है” , “करें रक्तदान-दें जीवनदान” आदि स्लोगन लिखे पर्चे बांट “राम” संयोजक किशोर “स्वर्ण” लोगों को रक्तदान की प्रेरणा दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जैसे धर्म स्थलों पर जाने से आत्म शांति मिलती है, ऐसे ही रक्तदान से आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। रक्तदान मानव धर्म है।
रक्तदान के प्रेरक किशोर “स्वर्ण” ने युवाओं से कहा कि देश की सीमा पर जांबाज जवान हमें सुरक्षित रखने को सिर्फ अपना खून ही नहीं बहाते, बल्कि अपने प्राण तक कुर्बान कर देते है, तो क्या हम किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान नही कर सकते। आओं रक्तदान करके हम अपना फर्ज निभाए।
किशोर “स्वर्ण” ने कहा कि 14 जून बुधवार को रक्तदाता दिवस है। आप रक्तदान जरूर करें। रक्तदान से बेहतर रक्त का कोई विकल्प नही, इसलिए रक्तदान हेतु आगे आये, क्योंकि रक्तदान से कोई नुकसान नही होता। रक्तदान करने वाला कई बीमारियों से भी बच जाता है। रक्तदान हेतु मोबाइल नम्बर 9045952577 पर नामांकन करायें।
रमणरेती में साधु-संतों ने रक्तदान के प्रेरक “राम” संयोजक किशोर “स्वर्ण” के उत्साह की प्रशंसा करते हुए, उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
किशोर “स्वर्ण” ने इससे पूर्व कदम्ब विहार में भी पर्चे बांटकर रक्तदान की प्रेरणा दी।





