Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी का खनिज महकमा ही सीएम के प्रयासों को पलीता लगाते हुए...

यूपी का खनिज महकमा ही सीएम के प्रयासों को पलीता लगाते हुए खनन माफियाओं का बना मददगार

सीएम योगी जहा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है वही यूपी का खनिज महकमा ही सीएम के प्रयासों को पलीता लगाते हुए खनन माफियाओं का मददगार बना हुआ है । आलम ये है कि खनन माफियाओ को फायदा पहुचाने के लिये परिवहन प्रपत्रों में हेराफेरी कर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है ।

लाखो की इस हेराफेरी से पर्दा तब उठा जब बाराबंकी के तेज तर्रार एसडीएम अजय द्विवेदी ने शक होने पर बाराबंकी और बहराइच जनपद की सीमा पर ओवरलोड बालू लदे दो ट्रकों को रोक कर उनके दस्तावेजो की जांच की । जांच में पाया गया कि परिवहन प्रपत्र एमएम 11 में कैसरगंज से लखनऊ की करीब 90 किलोमीटर की दूरी को कई गुना बढ़ा कर 650 किलोमीटर दर्शाया गया है ।

इस तरह दूरी में हेराफेरी कर परिवहन प्रपत्र की वैधता को 34 घण्टे कर एक ही परिवहन प्रपत्र पर 5 से 6 चक्कर बालू ढोया जा रहा है और सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है । इस खुलासे के बाद एसडीएम अजय द्विवेदी ने खनन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को मामले की सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है ।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular