यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान उनके पते पर पहुंचेंगे- डीएम
शहर के दो चौराहे चयनित हुये सुपर स्मार्ट

कानपुर महानगर। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ई – चालान सीधे उनके पते पर पहुंचेगा। सीट बैल्ट , हैलमेट तथा ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करें। शहर में 2 सुपर स्मार्ट चौराहा विजय नगर तथा बड़ा चौराहे को चयन किया गया है।
उक्त जानकारी आज जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह ने 29 वे यातायात सप्ताह के अवसर पर बड़े चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने एनसीसी के बच्चों के साथ ट्रैफिक नियमों के स्टीकर वाहनों में लगाकर यातयात नियमों का पालन करने लिए लोगों को जागरूक किया। यातायात सप्ताह के अवसर पर उन्होंने बताया कि शहर के 2 प्रमुख चौराहो को स्मार्ट चौराहा बनाया गया है, जिसके क्रम में विजय नगर तथा बड़ा चौराहा लिया गया है। इन चौराहो में कैमरो के माध्यम से अब यातायात नियम तोड़ने वालों का ई चालान होगा। उन्होंने बताया की शहर के यातायत को सुगम बनाने के लिये इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 75 चौराहो पर 32 करोड़ रूपये ली लागत से ट्रैफिक लाइटे तथा कैमरा लगाया गया है, जल्द ही इन सभी चौराहो पर भी ई चालान की व्यवस्था लागू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट शहर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्तियों स्मार्ट बनना होगा और ट्रैफिक नियमो का पूर्णतया पालन भी करना होगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना है तभी शहर स्मार्ट बनेगा। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वयं कई वाहनों पर स्टीकर लगाये तथा लोगों को हैलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने के लिये कहा,स्टीकर लगाते समय दो लड़के सगे भाई बीना हेलमेट के मोटर साईकिल चला रहे थे। जिसे जिलाधिकारी ने रोका तथा एस ० पी ० ट्रैफिक से उनके परिजनों को बुलाकर उनसे बात कर चालाने करने के बाद ही उन्हें छोड़ने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एस ० पी ० ट्रैफिक, आरटीओ तथा एनसीसी के बच्चे आदि उपस्थित थे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





