Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshमेहदी हसन को ए आई सी सी का सदस्य बनाये जाने पर...

मेहदी हसन को ए आई सी सी का सदस्य बनाये जाने पर ख़ुशी


उत्तरप्रदेश के कर्मठ और जुझारू नौजवान नेता मेहदी हसन बबलू को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (ए आई सी सी ) का सदस्य नामित कर राष्ट्रिय अध्यक्ष  राहुल गाँधी ने  समर्पित और नौजवानों  कार्यकर्ताओं को सम्मान की  दिशा में अपने कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।  बबलू को सदस्य बनाय जाने पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के चेयरमैन सिराज मेहदी , अली आगा , शाहकार ज़ैदी , अर्शी रज़ा , वसीम राईनी ,पी एस रावत , सुबोध श्रीवास्तव आदि ने सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी का शुक्रिया अदा करते हुए मेहदी हसन बबलू को बधाई दी है।

ज्ञात रहे की बबलू एक लम्बे अरसे से कांग्रेस के विभिन धरना , प्रदर्शन , कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका निभाते रहते हैं प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंच कर अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते रहते हैं लोक सभा विधान सभा चुनावों में भी लखनऊ के अलावा दूसरे ज़िलों में भी जाकर प्रचार और जनसम्पर्क क्र पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करते हैं।  वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और आदेशों का पालन करते हुए पार्टी हित में काम करना इनकी दिनचर्या में शामिल है।  बब्लू ने सोनिया गांधी , राहुल गाँधी , गुलाम नबी आज़ाद , राज बब्बर , निर्मल खत्री समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुआ कहा की जो ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझपर विश्वास ज़ाहिर करते हुए सौंपी है मैं उस पर खरा साबित होऊंगा और पार्टी को आगे बढ़ाने में हर वक़्त तैयार हूँ।  ज्ञात रहे की बब्बलू के पिता अख़लाक़ मिर्ज़ा भी कांग्रेस के नेता थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular