Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमूर्ति तोड़ना भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक

मूर्ति तोड़ना भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक

त्रिपुरा हिंसा का वामदलों ने किया विरोध लेनिन की मूर्ति तोड़ना भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक

लखनऊ। वामपंथी दलों ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपाइयों द्वारा की जा रही हिंसक तथा लोकतंत्र विरोधी कार्यवाहियों का तीव्र विरोध करते हुए इसकी घोर निंदा की है। सीपीआई के राज्य  सचिव डा0 गिरीश शर्मा तथा सीपीएम के उ0प्र0 राज्य सचिव डा0 हीरालाल यादव ने कहा कि चुनावी जीत के बाद त्रिपुरा की हिंसक घटनाओं में भाजपा का असली रूप सामने आ गया है। जिस तरह से सीपीएम कार्यालयों तथा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की जा रही है, कार्यालयों पर कब्जे किये जा रहे हैं, मेहनतकशों के महान नेता लेनिन तथा ज्योति बसु की मूर्तियां तोड़ी गयीं, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा फासीवादी मनोवृत्ति वाली पार्टी है और वह हिंसा, दमन और आतंक के जरिये अपने विरोध को समाप्त करना चाहती है।
वामदलों ने तय किया कि भाजपा आरएसएस के हिंसा के विरोध में 8 मार्च को लखनऊ में और 11 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular