मानवता हुई तार तार, पाँच वर्षीय बच्चे से कुकर्म की घटना
मामले की जानकारी होते ही आरोपी हुआ फरार

कानपुर घाटमपुर। मानवता को तार तार करने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के देवसढ़ गांव में एक पाँच वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है । बताते चलें कि सांढ़ क्षेत्र के देवसढ़ गाँव मे रहने वाला वाला एक बच्चा अपनी माँ के साथ ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने गया था । माँ दर्शन करने लगी तभी बच्चा नीचे मंदिर परिसर में खेलने लगा । तभी आरोपी सचिन 22 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी बंजारी जाने कहाँ से बच्चे के पास पहुच गया और बच्चे को फुसला कर दूर खेतो में ले गया और बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला । बच्चे ने बताया कि जब हमने अपनी भाभी को बुलाने का प्रयास किया तो आरोपी सचिन ने मेरा मुँह बंद कर दिया ।जिससे हम सोर नही मचा सके।आस पास खेतो में काम कर रहे किसानो को कुछ शक हुआ तो किसानों ने मौके पर जा देखा तो आरोपी घटना को अंजाम दे रहा था । किसानों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू दिखा मौके से फरार हो गया । बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है । घटना स्थल से 100 नंबर को सूचना की गई । मौके पहुची साढ़ पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा ।पीड़ित के परिवार वाले, ग्राम प्रधान के साथ बच्चे को लेकर घाटमपुर थाना पहुचे । जंहा तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





