Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहाराष्‍ट्र के मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव 2017 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी...

महाराष्‍ट्र के मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव 2017 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने विजय-पताका लहराई

JOIN US-9918956492—————
महाराष्‍ट्र के मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव 2017 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने विजय-पताका लहराई है। रविवार को हुए 95 वार्डों के लिए मतदान में भाजपा को 61 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि शिव सेना को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने यहां भी खराब प्रदर्शन किया, उसके खाते में 10 सीट आईं जबकि अन्‍य के खाते में 2 सीट गईं। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिली। नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि ‘मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विश्‍वास और विकास’ की लहर तथा टीम बीजेपी के प्रयासों के चलते मिली हैं।

मीरा-भायंदर महानगरपालिका की कुल 95 सीटों पर 509 उम्‍मीदवार मैदान में थे। रविवार को कुल 47 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा ने पिछले चुनाव में भी बाजी मारी थी, हालांकि तब एनसीपी को भी बीजेपी के बराबर 27 सीटें मिली थीं, मगर इस बार एनसीपी का खाता तक नहीं खुल सका।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular