भाजपा महानगर ने किया सामाजिक समरसता सम्पर्कलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मलिन बस्तियों में किया गया सम्पर्क। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर सामाजिक समरसता अभियान प्रमुख सौरभ बाल्मीकि एवं महामंत्री रामऔतार कनौजिया के संयोजन में पार्टी संगठन की योजनानुसार लखनऊ महानगर क्षेत्र के सभी 19 मण्डलों में सामाजिक समरसता अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्याें एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने उत्तर मण्डल 2, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने उत्तर मण्डल 1, नीरज सिंह ने पूर्व मण्डल 3, उ.प्र. सरकार की मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कैण्ट मण्डल 1, बृजेश पाठक ने मध्य मण्डल 1, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह ने कैण्ट 3, दिवाकर सेठ ने पश्चिम मण्डल 2, हरसरनलाल गुप्ता ने कैण्ट मण्डल 2, सुनील मिश्रा ने पूर्व मण्डल 2, राकेश श्रीवास्तव कैण्ट मण्डल 4, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला ने पश्चिम 3, अशोक तिवारी ने शारदानगर मण्डल 1 की मलिन बस्तियों में गोष्ठी आयोजित कर जनता से सम्पर्क कर पार्टी एवं सरकार के क्रिया कलापों की विस्तृत जानकारी देते हुये योजनाओं का लाभ उठाने का आवह्न किया।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





