भाजपा नेताओं ने किया छावनी पुल का निरीक्षण
कानपुर महानगर। छावनी स्थित निर्माण हो रहे पुल के लिए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बीते दिनों 19 मई को निरीक्षण किया था और जिसमें कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की थी जिसमें अधिकारियों से वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए भी पूछा गया था कि आम जनता के चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग कब तक तैयार हो जाएगा तो अधिकारियों ने कहा था 15 दिन में वैकल्पिक मार्ग बनके तैयार हो जाएगा जिसके बाद केबिनेट मंत्री की टीम ने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई बातचीत नहीं हो पाई और अब जानकारी की गई तो अधिकारियों ने बताया कि जो पिछले अधिकारी थे उनके स्थान तरह चुके हैं जिसके बाद आज केबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय प्रोजेक्ट मेनेजर पीएन सेन के साथ पुल का निरीक्षण किया गया।

जिसमें प्रोजेक्ट मेनेजर पीएन सेन से बीडी राय ने बातचीत की और पूछा कि आम जनता को चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग कब तक तैयार हो जाएगा तो 7 दिन का समय लिया है। और कहा की पुल के साइड में आम जनता को चलने के लिए साथ दिनों में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया जाएगा। मुख्य रूप से उपस्थित बीडी राय, लखनलाल ओमर, पीएन सेन आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





