Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeभजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी कसम तोड़ डाली

भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी कसम तोड़ डाली

join us-9918956492—————–
देश के मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी कसम तोड़ डाली है और वह पाकिस्तान में परफॉर्म करने पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि जलोटा ने इस हफ्ते पाकिस्तान में हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ ‘भगवद् गीता’ के श्लोकों का उर्दू में अनुवाद सुनाया है। 

अपनी सफाई में भजन गायक ने कहा, ‘मैंने पाकिस्तान में कॉमर्शियल गजल शो करने से मना किया था, लेकिन भलाई के काम के लिए कभी मना नहीं किया। मैं यहां दुनिया को कुरुक्षेत्र में बनने के रोकने के प्रयास में यहां आया हूं।’

जलोटा ने कहा, ‘भगवद् गीता में जीवन की समस्याओं का हर उत्तर है। मुझे लगा कि इसके नैतिक मूल्यों का प्रचार करना जरूरी है। सही मायनों में भगवद् गीता शांति, सामंजस्य और प्रेम का प्रतीक है।’

भगवद् गीता के श्लोकों को उर्दू में सुनाने के बारे में जलोटा ने कहा, ‘उर्दू जुबान ने भी दुनिया को संगीत दिया है। मैंने इस्लामिक देशों में भगवद् गीता को उर्दू में बढ़ावा देने के लिए ही यह कदम उठाया है।’

जलोटा ने कहा कि विभिन्न देशों में प्रतिभाओं का आदान-प्रदान होना ही चाहिए। भारत ने तो हमेशा ही पाकिस्तानी संगीतकारों का स्वागत किया है। मेरा मानना है कि पाकिस्तान की ओर से भी ऐसी ही नीति होनी चाहिए। इससे शांति और सामंजस्य बनाने में सहायता मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular