भगवान अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ता
श्रीमद भगवत कथा के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

कानपुर महानगर। किदवईनगर गजानन पार्क में मुख्यअतिथि राम आसरे (पूर्व कैबिनेट मंत्री)और अभिषेक सिंह (जेल विजिटर) ने आरती कर के कथा का आनंद लिया।
श्रीमद भागवत के सातवें दिन परमपूज्य व्यास गोपाल जी द्विवेदी (मृदुल जी)के मुखारविंदु से की जा रही रसमयी कथा में व्यास ने बताया कि ईश्वर अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ता है। हमेशा उसके साथ रहेता है जब भी भक्त अपने प्रभु को पुकारता है प्रभु दौड़ कर चले आते है ।
सुदामा और कृष्ण (भक्त और भगवान) की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि द्वारिका मे सुदामा जब पहुचते है तो उनको द्वारपाल अंदर नहीं जाने देते है। सुदामा का नाम सुनते है भगवान सब कुछ छोड़ कर नंगे पांव सुदामा से मिलने आ जाते है। और अपने आंसुओ से सुदामा के पाओ को धुलते है।
उन्होंने कहा कि भक्त के दुखी होने पर भगवान भी दुखी होते है।
भगवान कृष्ण ने गांव वालों को बचाने के लिए किस तरह से भरी हुई कालिंदी नदी मे कूद पड़ते है। और कालिया रूपी राछस और पूरे गोकुल का नाश करने वाले कालिया का वध करते है। ग्राम वासियों को मुसीबत से बहार निकाला लेते है ।
रसमयी कथा में सभी की आँखों से अश्रु धारा बहने लगी। परिक्षित मोह का वर्णन सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।
कथा के समापन के बाद श्रीमती हेमलता शुक्ला(प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी) ने पंडाल मे उपस्थित सभी लोगो को जीवनदायी अन्न, के बारे मे बताया कि किस तरह दो वक्त की रोटी के लिए आज का आम आदमी मेहनत और मसक्कत करता है। उन्होंने बताया कि इस देश मे ही कितने ऐसे राज्य और शहर है जहाँ लोगो को दो समय का खाना नहीं मिलता। कई कई बार उन्हें भूखा ही सोना पड़ता है।और कुछ ऐसे भी बदनसीब है जिन्हें पेट भरने के लिए कूड़े और सभी का फेका हुआ खाना खाना पड़ता है। हेमलता ने कहा कि भारतीय इतिहास मे जहाँ अतिथि देवो भव:है वही अन्न रूपी देवता का सम्मान करे। उन्होंने पंडाल में लोगो से अनुरोध के साथ निवेदन किया कि शादी पार्टियों मे बचने वाले खाने को इधर उधर न फेंके। बचे खाने को किसी बस्ती मे जाकर गरीबो को बांट दे जिस से उनका पेट भरेगा। और आप को पुण्य मिलेगा साथ ही आप अन्नदेव को भी सम्मान देगे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





