Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeबॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने पीएम मोदी से...

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने पीएम मोदी से की न्याय की मांग

join us-9918956492————
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने हाल ही में पीएम मोदी को लेटर लिखते हुए उनसे न्याय की मांग की है. बता दें कि जिया खान ने 3 जून 2013 को आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उनकी मां राबिया का मानना है कि जिया की हत्या उनके बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली द्वारा की गई है और कोर्ट की ओर से उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है. इसी वजह से अब उन्होंने पीएम से न्याय की अपील की है. 

हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, राबिया ने अपने खत में लिखा, ‘भारत में किए गए फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और इंग्लेंड में की गई जांच रिपोर्ट में यह साफ पता चलता है कि जिया की हत्या की गई है. रिपोर्ट में पता चला है कि मेरी बेटी के शरीर पर जो घाव हैं वह कथित फांसी के साथ असंगत हैं और सभी फोरेंसिक सबूत इसी ओर इशारा करते हैं कि मेरी बेटी की हत्या की गई और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी दी गई. जुलाई 2014 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस की जांच सीबीआई को सोंप दी, ताकि पता चल सके की मेरी बेटी ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या की गई थी. कुछ कारणों से सीबीआई ने इस केस की जांच शुरुआत से की लेकिन इंवेस्टिगेशन में 15 महीनों की देरी के बाद इस केस में समझौता किया गया’.

बता दें कि इसके अलावा राबिया ने अपने खत में कंगना रनौत की तारीफ भी की है. कंगना के साहस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कंगना काफी हिम्मत वाली हैं जो उन्होंने बिना डरे अपने इंटरव्यू में सब खुल कर कहा. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कंगना का यह इंटरव्यू मेरे लिए आशिर्वाद है. उन्होंने यह भी लिखा कि मैं डेरा के शिकार की तरह नहीं बनना चाहती जिन्होंने 14 साल तक अधिकारियों को खत लिखा था’. 

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular